आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान एवं राष्ट्रद्रोह के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह कल तलब करने के मामले में आदेश करेंगे।
ज्ञात हो कि विगत 24 अप्रैल 2025 को दोनों पक्षों की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत करने के बाद मौखिक बहस भी की गई थी। कंगना रनौत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी ने बहस की थी।
उक्त केस के वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, आरएस मौर्य, राकेश नौहवार, राममोहन शर्मा, बीएस फौजदार, नवीन वर्मा, उमेश जोशी, राजेंद्र गुप्ता, धीरज अजय सागर सहित तमाम अधिवक्ताओं ने लंबी बहस की थी।
कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद छह मई 2025 की तारीख तलबी आदेश के लिए नियत की थी।
- देश में पहली बार पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा और सुदीर्घ जीवन के लिए अनूठी प्रार्थना: कमला नगर जैन मंदिर में 9 दिवसीय सिद्ध चक्र विधान - November 16, 2026
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ आगरा से वृंदावन तक निकली विशाल वाहन रैली, ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंजी ताजनगरी - November 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर बाबा के 24वें वार्षिक भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी; दिखा सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम - November 16, 2026