मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी उपस्थिति से दुनिया का ध्यान खींचने जा रहे हैं। इस बार मंच है रियाद, सऊदी अरब में आयोजित होने वाला जॉय फोरम 2025, जो 16 और 17 अक्टूबर को होने वाला है। यह फोरम मनोरंजन, नवाचार और इंसानियत का संगम माना जाता है, जिसमें दुनिया भर से फिल्म, कला और टेक्नोलॉजी के दिग्गज एकत्रित होंगे।
इस साल के जॉय फोरम में जैकी चैन, जेसन मोमोआ, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे ग्लोबल आइकॉन भी शामिल होंगे। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं सलमान खान, जो फोरम के दूसरे दिन एक खास सेशन में “हीरो बनने और स्टारडम को निभाने” पर अपने विचार साझा करेंगे।
यह सेशन सुहा नवैलाटी द्वारा मॉडरेट किया जाएगा, जिसमें सलमान सिनेमा की आत्मा, बॉलीवुड की वैश्विक पहचान और इंसानियत के संदेश पर खुलकर बात करेंगे। अपने सिग्नेचर अंदाज में सलमान कहेंगे — “आप स्टारडम का पीछा नहीं करते, बल्कि उसे सुरक्षित रखते हैं।”
सलमान खान की बातों से प्रेरणा लेने के साथ-साथ फोरम में नए विचारों, तकनीक और मनोरंजन की दिशा पर भी चर्चा होगी।
दूसरी ओर, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप भी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। उनकी वॉर ड्रामा ‘बैटल ऑफ़ गालवान’ का पहला लुक इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। वहीं, कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली ‘बजरंगी भाईजान 2’ एक बार फिर दिलों को छू जाने वाली कहानी लेकर आएगी।
रियाद का मंच तैयार है, और सलमान खान फिर से दिखाने वाले हैं कि असली हीरो वही होता है जो स्क्रीन पर नहीं, दिलों में बसता है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026