Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए के 66 में जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सेवा के 3 बड़े काम हुए। जगदंबा का मेडिकेयर सेंटर जयपुर हाउस पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया। 40 से अधिक अधिक हृदय रोगियों को देखा गया। पेस मेकर लगवाने के लिए आर्थिक मदद का निर्णय हुआ। हृदय शल्यक्रिया के लिए मरीजों का चयन किया गया। 100 कि.मी. दूर से गाय को रेस्क्यू कर आगरा लाया गया। इसके साथ ही हुई संगोष्ठी में अशोक जैन सीए को मार्गदर्शक बताते हुए उनके सेवा कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया गया।

शिविर का शुभारंभ स्व. अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय कत्याल, डॉक्टर अरुण जैन एवं सुनील शर्मा द्वारा देखे गए। निर्धन परिवार की अलीगढ़ निवासी 45 वर्षीय रूपा को पेसमेकर के लिए आर्थिक सहायता का निर्णय लिया। उसके पति का हाल ही में निधन हुआ है। उसका 22 वर्ष का बेटा 10 हजार रुपये महीने की नौकरी करता है। महिला का इलाज डॉ. मनीष शर्मा की देखरेख में चल रहा है। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने शिविर का संयोजन किया। प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा द्वारा मंच के मरीजों को दी जा रही सेवाओं के लिए भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की भी उपस्थिति रही।

इस मौके पर हुई संगोष्ठी में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हमने स्व. अशोक जैन सीए के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उनके बताए हुए मार्ग पर चलना और आदर्शों को अंगीकृत करना मंच के सभी साथियों का कर्तव्य है। मंच के संरक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अशोक जैन सीए ने उनके जीवन को कैसे परिवर्तित किया। सुशील जैन ने अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. रमेश धमीजा ने उन्हें अपना प्रमुख साथी बताया। अरविंद शर्मा गुड्डू ने अपना महत्वपूर्ण साथी बताया। महेंद्र जैन ने ‘जाने वो कौन सा देश जहां तुम कहां चले गए…’ गाया तो हर कोई भावविभोर हो गया। संदेश जैन ने सभा का संचालन करते हुए अशोक जैन सीए को अपना अभिभावक बताया। संयोजक सुनील कुमार जैन, सीए अरुण अग्रवाल, जयराम दास, कमल चंद जैन, शरद जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

।अशोक जैन सीए के जन्मदिवस पर गोसेवा का भी अवसर मिला। आज जब आचार्य प्रवर ज्ञानचंद जी महाराज साहब पदयात्रा करते हुए महुआ की ओर बढ़ रहे थे। महुआ से 20 किलोमीटर पूर्व एक गाय को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। गाय को रेस्क्यू कर 100 किलोमीटर दूर से रामलाल आश्रम, सिकंदरा, आगरा लाया गया। आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। गाय के चारों पैरों में फ्रैक्चर है।
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026
- भीतरी आनंद का पर्व: दयालबाग में सात्विक जीवनशैली और ‘शब्द’ की गूँज के बीच मनाई गई आध्यात्मिक होली - March 5, 2026
- ढेरहन बाबू तारा में होली की धूम: भूषण फैमिली फाउंडेशन के मिलन समारोह में भजनों और रंगों की बरसी फुहार - March 5, 2026