आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा के पास रविवार रात एक अनुबंधित रोडवेज बस ने सामने से आ रही एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस बाह से आगरा यात्रियों को लेकर आ रही थी। जैसे ही वह अरनोटा के पास पहुंची, सामने से आ रही एक कार और बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक युवती के सिर से खून बह रहा था और वह अचेत पड़ी थी।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका लक्ष्मी (21 वर्ष) गांव भोर बटेश्वर की रहने वाली थी। वह अपने चचेरे भाई विक्रम (28 वर्ष) और चचेरी बहन सपना के साथ बाइक पर सवार थी। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि विक्रम और सपना को गंभीर चोटें आई हैं।
बस की टक्कर से कार में सवार संदीप कृष्णा और सैंडी निवासी भोपतपुरा बाह घायल हो गये। ये तीनों कार द्वारा दिल्ली से पछायागांव, पिढ़ौरा में एक शादी समारोह में जा रहे थे। पांचों घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026