आगरा। थाना शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से एक मोबाइल फोन लुटेरा फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, थाना शाहगंज पुलिस ने कुछ दिन पहले मोबाइल फोन लूट की वारदातों में शामिल कुछ लुटेरों को पकड़ा था। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। अन्य मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए पुलिस शनिवार को एक आरोपी को अपने साथ लेकर गई थी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो घटना के बाद इंस्पेक्टर ने मामले को दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन मामला जल्द ही आला अधिकारियों तक पहुंच गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पूरे घटनाक्रम की सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026