आगरा। सर्दियों का मौसम आते ही ताजमहल का दीदार पर्यटकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब सुबह के समय ताजमहल धुंध और स्मॉग की मोटी परत से ढंका रहा। इस धुंध ने ताजमहल की खूबसूरती और उसकी अद्भुत सफेदी को पूरी तरह ढंक लिया, जिससे पर्यटक मायूस नजर आए।
सोमवार को ताजमहल के आसपास घना स्मॉग छाया रहा, जिसने इस ऐतिहासिक धरोहर की चमक को पूरी तरह फीका कर दिया। आमतौर पर सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत, जो अपनी अनोखी चमक के लिए जानी जाती है, स्मॉग के कारण धुंधली दिखाई दे रही थी। सुबह-सुबह ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों को उसकी स्पष्ट झलक नहीं मिल पाई। ताजमहल के पास मौजूद यमुना नदी के किनारे भी धुंध और प्रदूषण का असर साफ देखा गया।
हर साल इस मौसम में धुंध और स्माग से आम लोगों का जीना भी दूभर हो जाता है। इसका एकमात्र कारण प्रदूषण है, जो जनजीवन पर गहरा असर डाल रहा है। आगरा में कई ऐसी जगहें हैं, जो प्रदूषण के लिहाज से काफी खतरनाक समझी जाती हैं। इसका असर ताजमहल तक साफ देखा जाता है। अब दिवाली में फिर से प्रदूषण के कई गुणे बढ़ने के आसार हैं।
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026
- आगरा में 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को लेकर सपा ने झोंकी ताकत, वाल्मीकि बस्तियों में बैठकों का दौर तेज - November 11, 2026