आगरा,। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी छलेसर स्थित कृष्णा गार्डन में विगत रात्रि दबंग युवकों ने दूल्हे को जबरन घोड़ी से उतारकर उसके और बारातियों के साथ मारपीट कर दी। घटना रात्रि करीब दस बजे की है, जब मथुरा से आई बारात चढ़ने की तैयारी कर रही थी। बताया गया है कि दबंग युवक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से नाराज थे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस कई युवकों ने मैरिज होम में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने न केवल दूल्हे के साथ मारपीट की, बल्कि बारातियों और घरातियों पर भी हमला कर दिया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने दूल्हे को भी घोड़ी से उतार दिया। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बारात पर हुए हमले से कई बाराती डर के कारण भाग गए।काफी देर अफरा तफरी रहने के बाद दूल्हा पैदल ही मैरिज होम में पहुंचा। इसके बाद उन लोगों ने सबको मैरिज होम में ही बंद कर दिया। 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दुल्हन के परिवार ने थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद का है।घायलों का मेडिकल कराया गया है।
- सावन में काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को पूरी तरह बंद रहेगा वीआईपी प्रोटोकॉल, सिर्फ सामान्य कतार से होगी सभी श्रद्धालुओं की एंट्री - June 30, 2026
- अयोध्या में सियासी बवाल: राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ‘नजरबंद’, पत्नी ने जताया जान को खतरा - June 30, 2026
- Agra News: जमीन धोखाधड़ी मामले में जमानत पर बाहर सपा नेता के खिलाफ एक और नया मुकदमा, गवाहों को धमकाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप - June 29, 2026