मुंबई (अनिल बेदाग): पहली बार, केएफसी इंडिया ने देश के सबसे बड़े जेनरेशन जेड यूट्यूबर कैरीमिनाटी के साथ मिलकर एक नया मेन्यू आइटम तैयार किया है।
इस अनोखे लॉन्च में केएफसी इंडिया और यूट्यूबर कैरीमिनाटी साथ मिलकर पेश कर रहे हैं बेहद टेस्टी और फिंगर लिकइन गुड सॉसी पॉपकॉर्न।
पहली बार, एक जेन ज़ी आइकन केएफसी की किचन में शामिल हुआ है। 67 मिलियन फॉलोअर्स वाले कैरीमिनाटी ने सिर्फ अपना नाम नहीं दिया, बल्कि अपनी खास मस्त स्टाइल और अपना पसंदीदा स्वाद (लिटरली) केएफसी की किचन में लेकर आए हैं।
और नतीजा? एक ऐसा स्नैक जो इंटरनेट जनरेशन के लिए बना है, और जिसे इंटरनेट का फेवरेट लेकर आया है। मज़ेदार सॉसी, क्रंची, आसान और बिल्कुल जबरदस्त।
केएफसी एक्स कैरीमिनाटी सॉसी पॉपकॉर्न, चिकन पसंद करने वालों के फेवरेट बाइट-साइज़ चिकन पॉपकॉर्न और कैरी की मज़ेदार पर्सनैलिटी को एक साथ लाता है, वो भी सबसे ज़बरदस्त अंदाज़ में। चिकन पॉपकॉर्न के आइकोनिक स्वाद को कैरी फॉरवर्ड किया गया है। तीखी और चटपटी नैशविल सॉस में टॉस करके – एकदम कैरी वाला ट्विस्ट।
ब्रांड के लिए पहली बार, सॉसी पॉपकॉर्न एक लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग में आया है, जिस पर यूट्यूबर कैरीमिनाटी को फीचर किया गया है। इसके साथ आता है एक स्पॉर्क जो कि कैरीमिनाटी का आइडिया है। अपने गेमर दोस्तों के लिए, ताकि वो अपना नया फेवरेट स्नैक बिना गेम रोके और बिना हाथ गंदे किए मज़े से खा सकें।
आज से, केएफसी एक्स कैरीमिनाटी सॉसी पॉपकॉर्न भारत भर में उपलब्ध है, वो भी सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए। चिकन पसंद करने वाले, कैरीमिनाटी के फैंस, सॉसी लवर्स, और स्नैक पसंद करने वाले अब इसे सिर्फ 199 रुपये में पाएं। केएफसी और कैरीमिनाटी का नया ड्रॉप अब भारत के 1200 से भी ज़्यादा केएफसी रेस्टोरेंट्स में डाइन-इन और टेकअवे के लिए उपलब्ध है।
-up18News
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026