आगरा। शहर के प्रमुख क्रिकेटर और डा. बीआर अंबेडकर विवि के स्पोर्ट्स प्रभारी निशात हुसैन का आज निधन हो गया। उनकी उम्र 50 वर्ष थी।
वह पिछले तीन-चार वर्षों से बीमार थे। बार- बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। चिकित्सक बताते थे कि इंफेक्शन है लेकिन रिपोर्ट में कुछ आता नहीं था। अभी 15-20 दिन पहले भी उन्होंने कहा था कि इंफेक्शन हो गया है। वह उपचार में थे और निरंतर दवा ले रहे थे। आज सुबह अचानक निशात के निधन की सूचना मिली।
निशात हुसैन के निधन से आगरा के खेल जगत में शोक है। वह काफी मिलनसार और हंसमुख थे। खेल जगत में या विवि के कामकाज में वह कभी विवादास्पद नहीं रहे। वह लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जनकपुरी महोत्सव में ‘हेल्प आगरा’ की एंबुलेंस बनी देवदूत: समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई पीड़ित की जान - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026