आगरा:- थाना सदर क्षेत्र नंदपुरा में डेयरी फार्म में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
देवरी रोड के नंदपुरा में डेयरी फार्म है। यहां पर 22 साल के युवक सूरज का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। सुबह जब लोग डेयरी फार्म में गए तो उन्होंने शव को देखा। थोड़ी देर में परिजन भी पहुंच गए। भीड़ लग गई। मृतक के पिता मंगल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सूरज जूते की फैक्ट्री में काम करता था। रात को सूरज घर से लापता था।
एसीपी विनायक भौसले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- मानसून का विकराल रूप! यूपी-बिहार में गंगा-यमुना का उफान और बाढ़ का संकट गहराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट - August 25, 2026
- मिड-डे मील में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! सीएम योगी की दो टूक- रसोई में किसी बाहरी को न आने दें - August 25, 2026
- वाराणसी एमएससी छात्रा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता का करीबी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - August 25, 2026