आगरा:- थाना सदर क्षेत्र नंदपुरा में डेयरी फार्म में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
देवरी रोड के नंदपुरा में डेयरी फार्म है। यहां पर 22 साल के युवक सूरज का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। सुबह जब लोग डेयरी फार्म में गए तो उन्होंने शव को देखा। थोड़ी देर में परिजन भी पहुंच गए। भीड़ लग गई। मृतक के पिता मंगल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सूरज जूते की फैक्ट्री में काम करता था। रात को सूरज घर से लापता था।
एसीपी विनायक भौसले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026