मथुरा। एक महिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि उसने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। वह पति को छोड़कर जीजा के साथ आकर ईंट भट्ठा पर रहने लगी। भाई के आने पर विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। वह जीजा के साथ रहने की जिद पर अडिग है। अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है।
करनाल निवासी एक युवती की शादी 12 वर्ष पूर्व नौहझील थाना के गांव एक गांव से हुई थी। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। उसकी छोटी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई, उस पर भी दो बच्चे हैं। छोटी बहन को बड़ी बहन के पति से प्रेम हो गया। नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध में हो गए। दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया। चार माह पूर्व साली और जीजा घर को छोड़कर रायपुर रोड स्थित ईंट भट्ठा पर आकर मेहनत मजदूरी करने लगे।
स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। पता चलने पर महिला के स्वजन भट्ठा पर आए तो दोनों साथ रहते मिले। महिला के भाई ने उसे ले जाने लगा तो वे झगड़ने लगे। भट्ठा मुनीम ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस तीनों को थाने ले आई।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया साली जीजा के साथ रहने की जिद कर रही है। जीजा एवं साले में मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- काशी में एमएलसी चुनाव पर घमासान: आशुतोष सिन्हा की 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त के बाद 5वें राउंड की दोबारा गिनती जारी - October 29, 2026
- आगरा से लखनऊ और मेरठ तक चला बीजेपी व सपा का दांव: जानिए सभी 10 सीटों के वोट आंकड़े और विजेता सूची - October 29, 2026
- “चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा! यूपी में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश” - October 29, 2026