आगरा: वीडियो पर अपना दुःख बयान की आत्महत्या करने वाले आईटी मैनेजर मानव शर्मा के मामले में पुलिस ने मृतक की सास और साली को गिरफ्तार कर लिया है। मृत मानव की पत्नी निकिता, पिता और एक साली अभी फरार हैं।
गौरतलब की मानव के ससुरालीजनों ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, लेकिन विगत दिवस उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी।
सदर क्षेत्र की डिफेंस एस्टेट कालोनी के रहने वाले टीसीएस कंपनी मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को सुसाइड कर ली थी वह 23 फरवरी को मुंबई से पत्नी को लेकर आगरा आए थे। अपने घर पहुंचने के बाद पत्नी को छोड़ने के लिए बरहन अपनी ससुराल पहुंचे वहां से लौटने के बाद उन्होंने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की और सुबह सुसाइड कर ली। सुसाइड के बाद 28 फरवरी को मानव शर्मा की बहन को मोबाइल फोन में वीडियो मिला था।
यह वीडियो सुसाइड करने के दौरान बनाया गया था और सुसाइड के लिए पत्नी निकिता शर्मा और ससुरालीजनों को जिम्मेदार ठहराया था। मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने निकिता, उसके पिता नपेंद्र शर्मा, पूनम शर्मा और दो बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 28 फरवरी के बाद से निकिता शर्मा अपने परिजनों के साथ घर से फरार है। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने मानव की सास और उसकी एक साली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026