आगरा: थाना रकाबगंज पुलिस ने 11 जुआरियों को पकड़ा है। ये लोग खाली पड़े मकान में हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से करीब सवा लाख रुपये की नकदी और छह मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए जुआरियों में जोनी पुत्र बनवारी लाल निवासी चीलगढ़ रोड, पिन्टू पुत्र बनवारी लाल निवासी चीलगढ़ रोड, वसीम पुत्र अमीर खां निवासी छीपीटोला, नरेन्द्र पुत्र शिशुपाल निवासी औलिया रोड, रोहित पुत्र बबली निवासी औलिया रोड, भानू उर्फ जितेन्द्र पुत्र चन्दन सिंह निवासी औलिया रोड छीपीटोला सुनील सोनकर पुत्र प्रेम सोनकर निवासी
बेनी सिंह स्कूल के पास बालूगंज, लवीस पुत्र रहीश निवासी छीपीटोला, विनय पुत्र विजय निवासी चीलगढ़ औलिया रोड, शिवा पुत्र जग्गु निवासी चीलगढ औलिया रोड, पिन्टू पुत्र ओमप्रकाश निवासी औलिया रोड छीपीटोला शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026