मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन ज़ोरदार अंदाज़ में मना रहे हैं क्योंकि बागी 4 के निर्माताओं ने हाई-ऑक्टेन फ्रेंचाइजी का एक नया पोस्टर जारी किया है। नए पोस्टर में इंटेंसिटी झलक रही है, जिसमें टाइगर पहले से कहीं अधिक उग्र, खतरनाक और अजेय नज़र आ रहे हैं। टैगलाइन, “दिस टाइम, ही इज नौट द सेम,” इस फिल्म में उनके ज़बरदस्त परिवर्तन का संकेत देता है, जो अब तक की सबसे धमाकेदार भाग साबित होने वाला है।
बॉलीवुड के सबसे युवा एक्शन किंग, ग्लोबल एक्शन और फिटनेस आइकन, और फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा करने वाले सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ हर फिल्म के साथ अपनी सीमाओं को तोड़ते जा रहे हैं। ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है, और इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है।
टाइगर, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने ग्रैविटी-डिफाइंग स्टंट्स, बेमिसाल मार्शल आर्ट्स और अविश्वसनीय डेडिकेशन से एक्शन की परिभाषा ही बदल दी है, एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह इस पीढ़ी के सबसे बड़े एक्शन आइकन हैं।
देशभर में उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, और ‘बागी 4’ का यह पोस्टर उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं—टाइगर श्रॉफ के अब तक के सबसे इंटेंस, विकसित और दमदार अवतार की झलक।
*लिंक:*
-up18News
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026