मुंबई (अनिल बेदाग) : समाज में जहां अब तक ज्यादातर कहानियाँ महिलाओं के शोषण पर केंद्रित रही हैं, वहीं फिल्म “हाय जिंदगी” इस सोच को तोड़ती नजर आती है। निर्देशक अजय राम और निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल की यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
रियल घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म पुरुषों के शारीरिक और मानसिक शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दे को सामने लाती है — एक ऐसा विषय, जिस पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है। गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी और ऋषभ शर्मा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म मथुरा में फिल्माई गई है।
निर्माता सुनील कुमार अग्रवाल, जो पेशे से वकील भी हैं, का कहना है — “अगर कोई पुरुष किसी महिला से प्रताड़ित होता है, तो उसे भी शिकायत दर्ज करने का अधिकार मिलना चाहिए। समाज को अब पुरुषों की सुरक्षा पर भी गंभीरता से सोचना होगा।”
फिल्म न केवल एक सामाजिक संदेश देती है, बल्कि यह उस अनकहे दर्द को आवाज देती है जो अक्सर परदे के पीछे दबा रह जाता है।
-up18News
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026