ताजमहल के साये में बांटा संगम का पावन गंगाजल और भोग प्रसाद

RELIGION/ CULTURE

महाकुंभ 2025 की दिव्यता से ताजगंज हुआ सराबोर

Live Story Time 

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. महाकुंभ 2025 की पवित्रता और दिव्यता ताजमहल के नजदीक ताजगंज बाजार में भी देखने को मिली। भाजपा नेता राजेश राठौर के नेतृत्व में संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती) का पावन गंगाजल एवं भोग प्रसाद वितरित किया गया। यह वितरण ताजगंज बाजार, नंदा बाजार, सब्जी मंडी, नवादा बाजार, मटका गली और एमपी पुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों के घर-घर जाकर किया गया।

हर गली-मोहल्ले तक पहुंचा संगम का आशीर्वाद

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश राठौर ने कहा कि 64 करोड़ से अधिक हिंदुओं ने महाकुंभ के इस पावन संगम में डुबकी लगाई, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि पर इतिहास रच दिया गया है, और विपक्ष द्वारा फैलाए गए सभी भ्रम निराधार साबित हुए हैं। उन्होंने डबल इंजन की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार ने संगम तट पर भव्य व्यवस्थाएं कराकर हर श्रद्धालु को सुविधा दी है

महाकुंभ 2025: सनातन संस्कृति की भव्य झलक

महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो हर 12 वर्ष में प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सनातन संस्कृति, भक्ति और आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है, जहां लाखों साधु-संत, अखाड़े, महंत, नागा बाबा और श्रद्धालु डुबकी लगाकर मोक्ष की प्राप्ति का संकल्प लेते हैं। महाकुंभ 2025 इस परंपरा को और भव्यता के साथ आगे बढ़ा रहा है, जिसमें विश्व के कोने-कोने से श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर रहे हैं

भव्य आयोजन में समाजसेवियों की विशेष भागीदारी

गंगाजल और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाजपा और व्यापार मंडल के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में राजेश सोनकर, दिलीप राठौड़, राजकुमार वर्मा, सतीश ठाकुर, अनिल राठौड़, यादराम राठौर, रणवीर सिंह राठौड़, महावीर सिंह राठौड़, अजय राठौर, श्री प्रकाश गुप्ता, जवाहरलाल गुप्ता, नवीन शर्मा, राजीव कोहली, देवेंद्र बघेल, नारायण राठौर, विशाल चौरसिया, विमल जैन सहित अनेक व्यापारी, समाजसेवी और ताजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सनातन संस्कृति का प्रचार और सामाजिक समरसता का संदेश

यह आयोजन सिर्फ गंगाजल वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। इस पहल के माध्यम से ताजगंज के नागरिकों को महाकुंभ के पवित्र जल से जोड़ने और आस्था के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

यह आयोजन आगरा में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो यह दर्शाता है कि भारत की आध्यात्मिक धारा समय के साथ और प्रबल होती जा रही है।

Dr. Bhanu Pratap Singh