आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का तीन प्रांतों का अधिवेशन आगामी 22 और 23 मार्च को आगरा में होने जा रहा है। आज हुई एक बैठक में इस अधिवेशन की तैयारियों पर विचार करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में आहूत की गई ग्राहक पंचायत की बैठक ब्रज प्रांत के अध्यक्ष बीके अग्रवाल ने कहा कि तीन प्रांतों (ब्रज, उत्तराखंड और मेरठ प्रांत) के अधिवेशन के रूप में जिला आगरा इकाई को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन सरस्वती विद्या मंदिर में पांच चरणों में संपन्न होगा। पहला सत्र 22 मार्च को होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिवेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में डॉ. अशोक अग्रवाल, अशोक बाबू गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल, प्रदीप लूथरा, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजय आनंद आदि उपस्थित रहे।
- वाराणसी एमएससी छात्रा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता का करीबी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली - August 25, 2026
- वादों से मुकरी सरकार! 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन, सीजेपी ने किया शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान - August 25, 2026
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026