नई दिल्ली। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव के वंशज अरुण राव नेवालकर का शनिवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अरुण राव रानी के दत्तक पुत्र दामोदर राव की पांचवीं पीढ़ी से आते थे। वह मध्य प्रदेश बिजली विभाग से अवर अभियंता के पद से सेवानिवृत्त थे।
जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पुत्र योगेश राव के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहे थे। शनिवार की सुबह सवा सात बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांसें लीं। दोपहर तीन बजे उनका नागपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर शोक जता रहे हैं।
-साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सेंट कॉनरेड्स में बिखरा 2001 बैच की यादों का कारवां: 25 साल बाद सिल्वर जुबली रीयूनियन पर फिर गूंजा कैंपस, देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने गुरुजनों संग जीया बचपन - July 18, 2026
- देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 18, 2026
- आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत सितारे सम्मानित - July 18, 2026