आगरा। विगत 11 जनवरी से प्रयागराज महाकुम्भ में अपनी सेवाएं दे रहा बाबा श्रीमनःकामेश्वरनाथ महादेव के शिविर ने विराम ले लिया है। पिछले डेढ़ महीने से महाकुंभ में इस शिविर में बड़ी संख्या में आम जनों ने भंडारा में प्रसादी ग्रहण की।
शिविर में कई प्रमुख साधु संतों, महंतों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहरपुरी से मुलाकात कर धर्म, अध्यात्म और महाकुंभ के महात्म्य पर चर्चा की। शिविर में आए सभी संतों और भक्तजनों का श्रद्धाभाव से सम्मान कर सेवा भाव से जोड़ा गया।
शिविर के समापन के अवसर पर मंडलेश्वर आशुतोषानंद महाराज (कैलाश मठ), डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, (अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद) ने महाकुंभ में सेवाएं दे रहे थे सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी परोसी।
महंत योगेश पुरी ने समस्त उपस्थितजन को भेंट प्रदान की और गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मानव जीवन के काल का बहुत ही पवित पावन और मोक्षदायक उत्सव है। कई वर्षों की प्रतिष्ठा के बाद इस तरह का शुभ अवसर गंगा यमुना और सरस्वती त्रिवेणी संगम के तट पर महाकुंभ में देखने को मिला है। इस अवसर मनोज, रजनी, सुधीर यादव आदि उपस्थित थे।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026