वाराणसी में महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। शहर में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 14 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी।
प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी में एक बार फिर कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों की पढ़ाई 14 फरवरी तक ऑनलाइन होगी। इस आशय के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के मद्देनजर स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने और पढ़ाई ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि विद्यालय पर अन्य विभागीय कार्य जारी रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लागू होगा ये आदेश
वहीं यह आदेश ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में लागू नहीं होगा। वहां नियमित निर्धारित समय पर विद्यालय खुलेंगे। ऐसे में शिक्षक और विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना होगा।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026