आगरा: विवाह समारोह से लौट रही एक बोलेरो कार के अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से उसमें सवार करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। यह हादसा आज शनिवार की रात जिले के थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा गिट्टी प्लांट के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए आगरा लाया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार में सवार लोग बाह क्षेत्र एक गांव से अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होकर फतेहाबाद और फिरोजाबाद के लिए वापस लौट रहे थे। गांव लड़ऊआपुरा गिट्टी प्लांट के पास किसी वाहन ने कट मारा, जिसकी वजह से बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
पुलिस के पहुंचने तक राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगरा रेफर कर दिया। हादसे में घायल होने वालों में राजकुमार, फूल कुमार, मनीराम, रामसखी, शिवानी, तमन्ना, गुंजन, रिया, काजल, मंजू, हरिचरण और एक अन्य शामिल हैं।
- आगरा में गूंजेगी युवाओं की आवाज: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का होगा भव्य सजीव प्रसारण, लोहामंडी में जुटेंगे छात्र - September 18, 2026
- राधा अष्टमी पर भजनों की बहार: ‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ के स्थापना दिवस पर गूंजा राधा नाम, संतों का हुआ भव्य सम्मान - September 18, 2026
- Agra News: जनकपुरी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एमएलसी विजय शिवहरे और उद्योगपति पूरन डावर ने की शिरकत - September 18, 2026