उत्तराखंड के रुड़की से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई है। विधायक उमेश शर्मा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप लगाया है जिसमें वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं ।
आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की।
खानपुर में विधायक उमेश कुमार के घर पर गोलिबारी करने वाले पूर्व विधायक कुंवर चैंपियन को देहरादून पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद उन्हें नेहरू कालोनी थाने में लाया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा, “यह अन्याय है…”
इस फायरिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दिन दहाड़े इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका गूंज गया। पूरे इलाके में पुलिस की टीम मौजूद है। फायरिंग से विधायक उमेश कुमार के घर पर जगह-जगह गोलियों के निशान बने हुए हैं और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर बयानबाजी पड़ी भारी
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर विधायक उमेश कुमार और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच तीखी बयानबाजी हो रही थी, जिसका यह विवादित नतीजा है। गोलियों की गूंज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026