Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रह्म निशुल्क शिक्षा केंद्र, जयपुर हाउस में शिक्षकों और शिक्षार्थियों के साथ तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान “जन गण मन” का गायन किया। शिक्षा केंद्र का प्रांगण “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन विद्वान तपस्वी जिग्नेश भाई द्वारा किया गया।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
शिक्षा केंद्र के विद्यार्थियों ने दो घंटे तक लगातार देशभक्ति से ओत-प्रोत नाट्य प्रस्तुति और नृत्य का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया और पूरा वातावरण “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम की तैयारी और संचालन शिक्षिका पूनम और पल्लवी और मनीषा द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से आए प्रसिद्ध जैन विद्वान तपस्वी जिग्नेश भाई ने किया। उन्होंने बच्चों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

अध्यक्ष और संयोजक ने बच्चों के उत्साह की सराहना की
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह से भरपूर रहा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, और अन्य गणमान्य डॉ. अरुण जैन, संदेश जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, जय रामदास, आदित्य, अजीत जैन, अथर्व, आर्य सानवी और धीरज ललवानी ने भाग लिया।
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026