आगरा। शहर में आज गणतंत्र दिवस के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। देशभक्ति की बयार बह रही है। गणतंत्र दिवस के समारोहों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सरकारी दफ्तर हों या शिक्षण संस्थाएं, हर जगह ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में परेड हुई, जिसकी सलामी उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ली।
कमिश्नरी में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर अपर आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए सभी को कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।
जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य की शपथ दिलाई। प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे। आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर उपाध्यक्ष एम अरुनमौलि ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद थे।
इसके अलावा संजय प्लेस स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, शिक्षा समेत अन्य सभी विभागों के दफ्तरों में भी विभागाध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया। डॉ. भीमराम आंबेडकर विश्वविद्यालय, दयालबाग शिक्षण संस्थान, आगरा कॊलेज, सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज समेत अन्य सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थाओँ में भी ध्वजारोहण किए गए। स्कूलों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं।
- Agra News: डॉक्टर को बेटी के नाम पर ब्लैकमेल करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज - June 17, 2025
- आप राधा रानी के बारे में कितना जानते हैं, वृंदावन से पधारी देवी माहेश्वरी श्रीजी सुना रही अद्भुत कथा, 18 जून को होगा राधा जी का प्राकट्य - June 17, 2025
- प्रेमी के साथ होटल में थी विवाहिता, पति के साथ पुलिस देख छत से छलांग लगाकर हुई फरार, वीडियो हुआ वायरल - June 17, 2025