आगरा। मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 370वां उर्स आज से शुरू हो रहा है। उर्स के मौके पर ताजमहल में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों को शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें देखने का मौका भी मिलेगा। ताजमहल उर्स कमेटी की ओर से हर साल उर्स के मौके पर शाहजहां की कब्र पर चादर चढाई जाती है। खुद्दाम ए रोजा कमेटी सतरंगी चादर चढ़ाएगी।
शाहजहां के उर्स के दौरान पुरातत्व विभाग दर्शकों कों निःशुल्क प्रवेश देता है। इस बार भी 26 से 28 जनवरी तक ताजमहल में दर्शकों का प्रवेश बगैर टिकट के हो सकेगा। निःशुल्क प्रवेश 26 जनवरी को दोपहर दो बजे बाद हो सकेगा। इसी टाइम पर ताजमहल के मुख्य मकबरे में शाहजहां और मुमताज की कब्रें भी खोल दी जाएंगी।
उर्स के अंतर्गत आज दो बजे से गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म होगी। 27 जनवरी को भी अपराह्न दो बजे संदल की रस्म होगी। इसके बाद कव्वाली और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। 28 जनवरी उर्स का अंतिम दिन होगा और इस दिन कुरानख्वानी, कुल फातिहा और दुआ होगी।
शाहजहां के उर्स के दौरान चूंकि ताजमहल में प्रवेश निःशुल्क होता है, इसलिए यहां बहुत भीड़ हो जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026