हरियाणा। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में शुक्रवार की शाम को बहुजन समाज पार्टी नेता हरविलास सिंह रज्जू माजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब वह अपनी कार में दो दोस्तों, पुनीत और गुगल, के साथ थे। हमलावरों ने उनके पास आकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें राज्जुमाजरा की मौत हो गई, जबकि पुनीत घायल हो गए।
हमले के बाद, राज्जू माजरा और पुनीत को तत्काल चंडीगढ़ स्थित PGIMER अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात के समय राज्जुमाजरा ने दम तोड़ दिया, जबकि पुनीत की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और जांच जारी है।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। अंबाला पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पूरी मेहनत कर रही है।
अंबाला के BSP नेताओं ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पिछले साल नारायणगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्जुमाजरा ने चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। इस दुखद घटना से क्षेत्र में सन्नाटा है और स्थानीय लोग इस हमले के पीछे की वजह को जानने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, यह हत्या किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद का परिणाम हो सकती है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
भाकियू और बसपा ने किया विरोध प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नारायणगढ़ में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की।
नारायणगढ़ में गैंगस्टर वेंकट पर हत्या का आरोप
नारायणगढ़ में हुए गोलीकांड को लेकर परिजनों ने कुख्यात गैंगस्टर वेंकट पर हत्या के आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन करते हुए करीब तीन घंटे तक जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने वेंकट की गिरफ्तारी की मांग की और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
एसपी अंबाला ने वेंकट पर रखा 2 लाख का इनाम
एसपी अंबाला सुरिंदर भोरिया ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने गैंगस्टर वेंकट पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया और कहा कि जो भी उसकी जानकारी देगा, उसका नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।
एसपी ने पीड़ित परिवार से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस की टीमों को इस मामले की गहराई से जांच करने और गैंगस्टर को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
लोगों के आक्रोश और जाम की वजह से क्षेत्र में ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया था। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
साभार सहित
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026