लखनऊ। यूपी में योगी सरकार ने शनिवार को कई पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस चली। शनिवार को यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक जालौन के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट बदायूं के पद पर नई तैनाती दी गयी है। वहीं नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात रहे संजय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर बनाया गया है।
वहीं मीरजापुर के उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा को नगर मजिस्ट्रेट बलिया के पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह लखीमपुर खीरी के उपजिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर के पद का कार्यभार सौंपा गया है।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी - October 14, 2026
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026