आगरा। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। आगरा और इसके आसपास के जिलों में कल देर शाम से बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। इसके कारण लोग सुबह नौ बजे तक भी घरों में ही दुबके रहे। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति है। बाजार के छोटे दुकानदार जो अल सुबह अपनी दुकानें खोल लेते थे, सुबह नौ बजे तक बंद थे।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर रुक-रुक कर बारिश होगी। ऐसे में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज सुबह तापमान करीब 13 डिग्री सेल्यिसयस था। वैसे कल मौसम साफ हो सकता है। सूर्य के भी कल ही दर्शन हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का असर जारी है। कानपुर, लखनऊ, और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।
दिल्ली और नोएडा में आज हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है। बारिश के साथ-साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट्स में देरी और रेलगाड़ियों का संचालन बाधित हुआ। गुरुग्राम, फरीदाबाद, और ग्रेटर नोएडा में भी भारी कोहरा और ठंड का प्रकोप देखा गया।
उधर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। इसका भी सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों पर पड़ा है, जहां शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में और बर्फबारी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश सहित कई मैदानी राज्यों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी चुनाव 2027: सीट-शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, अखिलेश यादव करेंगे सीधा संवाद - November 14, 2026
- आगरा में गूंजा कंस के अत्याचारों का उद्घोष: तलवारें लहराते सैनिकों और खूंखार कंस की ‘दुहाई’ से सहमे बच्चे, रोमांचित हुए दर्शक - November 14, 2026
- यूपी में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना प्रदूषण जांच वाहन को PUCC जारी करने वाले 20 जांच केंद्रों के लाइसेंस निलंबित - November 14, 2026