दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन अब तक ठंड का वह रूप देखने को नहीं मिला, जो हर साल इस वक्त देखने को मिलता है। हालांकि, मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना जतायी जा रहा है।
दरअसल, यूपी में हर साल सर्दियों में बारिश देखने को मिलती है और यह इस मौसम की पहली बारिश है। मौसम विभाग ने मंगलवार और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद गलन भरी ठंड से ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश में ‘पुरवाई’ का असर दिखाई देगा, जिससे रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 28 दिसंबर के बाद सर्दी में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के बाद, 26 से 28 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे क्रिसमस के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान है कि 26 दिसंबर से यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश का यह दौर दो दिनों तक जारी रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच राजधानी लखनऊ में बारिश की शुरुआत हो गई है। मंगलवार सुबह रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा, सुबह से बादल छाए हुए हैं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सजा के प्रावधान पर भड़के सुरेंद्र राजपूत, बोले- ‘वंदे मातरम् का अपमान कोई हिंदुस्तानी नहीं कर सकता’ - July 17, 2026
- ’वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को बताया ध्यान भटकाने की साजिश, सुरेंद्र राजपूत बोले- देशभक्ति संस्कारों से आती है, कानून से नहीं - July 17, 2026
- भगवान कृष्ण पर विवादित बयान: मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप - July 17, 2026