आगरा: डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिया गया बयान अब उनके लिए जी का जंजाल बनता चला जा रहा है। पूरा विपक्ष इस बयान का विरोध कर रहा है और अमित शाह के खिलाफ लामबंद नजर आ रहा है। अमित शाह अपने बयान पर माफी मांगे इसको लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। जिला मुख्यालय के गेट पर आज समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कार्यकर्ता पहुंचे। गेट पर धरना देकर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की साथ ही उनका पुतला भी दहन कर दिया.
गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सफाईयों और पुलिस में पुतले को लेकर तकरार हुई। पुलिस गृहमंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक जलता हुए पुतला को लेकर दौड़ती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और फिर उन्हें अपने साथ ले गई।
https://www.youtube.com/watch?v=Ct1frbsde1M
सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक देश के गृहमंत्री अमित शाह बाबा साहब को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी नहीं मांगेंगे यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला मुख्यालय के गेट पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फुका और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहब यानि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान क्या है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो यह प्रदर्शन जारी रहेंगे।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026