मुंबई (अनिल बेदाग) : मॉडल एक्ट्रेस शाहीन परवीन को हाल ही में वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से आयोजित ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड शो में सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों शाहीन परवीन को बेस्ट मॉडल का अवार्ड मिला।
शाहीन जल्द ही म्यूजिक वीडियो और सीरीज में काम करने वाली हैं। शाहीन ने ढेर सारी विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। जिसमें साड़ी, ज्वेलरी, घरेलू सामान और कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन शामिल है। शाहीन ने अपने कैरियर की शुरुआत कलकत्ता से बतौर मॉडल के रूप में किया। हुनर और अनुभव के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में आने का मौका मिला।
शाहीन परवीन बिहार की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। उसके बाद वह झारखंड चली आयी। शादी के पश्चात वह कोलकाता आकर रहने लगी और अपनी आगे की शिक्षा भी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स किया और प्रैक्टिस भी की लेकिन उनका मन अभिनय के सागर में ही गोते खा रहा था। उनकी परिवार ने उनके इस सपने को पूरा करने में उनकी पूरी सहायता की। शाहीन परवीन को जिम, योगा, कुकिंग, ट्रैवलिंग पसंद है।
सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान उसके फेवरेट अभिनेता हैं। तो वहीं अभिनेत्री काजोल का अभिनय उन्हें पसंद है। शाहीन परवीन कहती हैं कि अगर आप में हुनर और लगन है तो उम्र और समय आपका रास्ता नहीं रोक सकता, आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी। सपने देखो और उसे पूरा करने हौसला रखो। शाहीन ने बताया कि उसे भी अपनी मंजिल पाने के लिए कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा लेकिन वह अपनी मंजिल की ओर पहला कदम रखने में सफल रही।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में सरकारी हरियाली अभियान पर ‘मेला’ पड़ा भारी: मुख्यमंत्री के आगमन पर सहेजे गए पौधों को डिवाइडर पर दुकानें लगाकर किया जा रहा नष्ट - July 12, 2026
- आलौकिक होगा आगरा का जनकपुरी महोत्सव: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की विधिवत घोषणा, भावना स्टेट में शुरू हुआ उत्साह का माहौल - July 12, 2026
- कैट आगरा की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण: अध्यक्ष रोहित कत्याल के नेतृत्व में व्यापारी जगत ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा गति - July 12, 2026