आगरा: थाना सदर क्षेत्र में ईदगाह बस अड्डे के पास मध्य रात्रि ढाबे पर खाना न मिलने पर युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली ढाबा संचालक के लगी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ईदगाह बस स्टैंड के पास अग्रवाल ढाबा है। बुधवार मध्य रात्रि करीब 12 बजे यहां पर काले रंग की कार में पांच युवक खाना खाने पहुंचे। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो कर्मचारी ने खाना खत्म होने की बात कही। इस पर युवक खाना लगाने का दवाब बनाने लगे। ढाबा संचालक जीतू ने कहाकि उनके पास न रोटी है, न ही सब्जी। अब ढाबा बंद करने का टाइम है। इस पर एक युवक कार से तमंचा निकाल लाया। उसने कर्मचारी पर तमंचा तान दिया। उससे खाना बनाने को कहने लगा। दहशत फैलाने के लिए उसने हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद ढाबा संचालक को गोली मार दी।
ढाबे पर काम करने वाले युवक का कहना है कि दबंगों ने चार राउंड फायर किए। इसके बाद भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के लाल का बॉलीवुड में जलवा: एक्टर-कास्टिंग डायरेक्टर सुनील शाक्य ‘नटरांजलि गौरव सम्मान’ से सम्मानित - June 24, 2026
- आगरा में भक्ति का अनोखा संगम: गंगा दशहरा पर श्री यमुना जी की गोद में विराजे ठाकुरजी, धूमधाम से हुआ नौका विहार उत्सव - June 24, 2026
- आगरा में दुस्साहसिक चोरी: दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ - June 24, 2026