बलिया। यूपी में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर भाजपा कैंप कार्यालय जा पहुंचा और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाजपा के नेता कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं।
बता दें कि बलिया जिला प्रशासन जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। इस दौरान चित्तू पांडे इलाके के इंदिरा मार्केट में स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा कैंप कार्यालय को अवैध बताकर बुलडोजर की कार्रवाई कर दी। इस दौरान यूपी पुलिस के कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
वहीं बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाजपा के नेताओं ने इसकी निंदा की। भाजपा नेताओं का कहना है कि ये कार्यालय 4 दशक से था। प्रशासन ने गलत तरीके से बुलडोजर की कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस कार्रवाई को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट के भ्रष्टाचार का कारनामा करार दिया है।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से: अनुपूरक बजट के साथ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सदन में हो सकता हैं महासंग्राम - July 21, 2026
- सोनभद्र के ओबरा-सी पावर प्लांट की दोनों इकाइयां ठप, उमस भरी गर्मी के बीच यूपी में बिजली कटौती की आशंका - July 21, 2026
- जी.डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में श्रद्धा से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - July 21, 2026