Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. सीके बिरला ग्रुप की एक विश्वस्तरीय बेयरिंग कंपनी नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी है। यह एनबीसी के ब्रांड नाम से बेयरिंग बनाती है। कंपनी ने एक ऑटो मीट सेवेन हिल्स टॉवर फतेहाबाद रोड आगरा में आगरा के ऑटोमोबाइल रिटेलर्स की एक मीटिंग की। कंपनी की समृद्धि और नए बीयरिंग्स प्रोडक्ट के साथ कंपनी की विस्तृत जानकारी दी। डेढ़ साल में कंपनी ने 172 जगह नकली एनबीसी बेयरिंग बनाने वाली फैक्टरी और बेचने वाले दुकानदार भी पकड़े गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा। खराब बेयरिंग के कारण ब्रेक डाउन से किसी की भी जान जा सकती।
बताया गया कि एनबीसी एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने 1952 से आज तक लगातर भारतीय रेलवे में अपने बेयरिंग लगाकर भारतीय रेलवे को गति प्रदान कर रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस के साथ ही 2023 से एयरोस्पेस में भी लगने लगे हैं। देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों की प्रथम पसंद एनबीसी बेयरिंग है।
आगरा के सभी रिटेलर ने अपने तामम प्रश्नों के मध्यम से जिज्ञासा को शांत किया। सभी को तकनीकी रूप से भी अपडेट किया। कंपनी के श्री दीपेश पांडे रीजनल मैनेजर ने कंपनी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। संजय शर्मा और शोभित नेगी के मध्यम से सभा को गति प्रदान की।
एनबीसी बेयरिंग के आगरा के चारों चैनल पार्टनर ऑटो ट्रेडर के राजीव गुप्ता, नारंग मशीन स्टोर के राकेश नारंग, शिवराज नारंग, विदित बंसल, स्वास्तिक एजेंसी के सत्येंद्र गुप्ता और शांतनु गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऑटो ट्रेडर के राजीव गुप्ता ने आभार जताया।
आगरा की हजारों महिलाओं को मिलेगी ऑन द स्पॉट नौकरी, दी जाएगी ट्रेनिंग, नोट करें तारीख और स्थान
- आगरा के इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया झूलन महोत्सव: मोगरे के फूलों और प्राकृतिक झूले में विराजे राधा-कृष्ण - August 23, 2026
- आगरा के शमसाबाद में एमवीआई क्लब द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित: 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक दिखाई अपनी प्रतिभा - August 23, 2026
- सेंट जॉन्स कॉलेज के 1977-79 बैच की यादगार ‘रि-यूनियन मीट’: पूल साइड रैंप वॉक, अंताक्षरी और कपल डांस के साथ बी.कॉम. के पूर्व छात्रों ने मनाया जश्न - August 23, 2026