आगरा: शहर के चर्चित बिल्डर प्रखर गर्ग के ताजनगरी सहित कई शहरों में ठिकानों और उससे रिश्ते रखने वाले लोगों के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार की सुबह छापे मारे।
कमला नगर के द्वारिका पुरम में बिल्डर प्रखर गर्ग रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों से प्रखर गर्ग चर्चाओं में बने हुए हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए वृन्दावन कॉरिडोर बनाने की बात सामने आने के बाद बिल्डर ने एक साल पहले खुद ही अपने स्तर से कॉरिडोर के लिए 530 करोड़ देने की घोषणा की थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, द्वारिका पुरम, कमला नगर स्थित प्रखर गर्ग के घर पर सुबह ईडी की टीम ने छापे मारे। ईडी की टीम लखनऊ से आई है।
ईडी की कई अन्य टीमों ने बिल्डर प्रखर गर्ग के नोएडा सहित कई शहरों में ठिकानों के साथ ही कारोबारी रिश्ते रखने वाले रिश्तेदार और लोगों के प्रतिष्ठानों और घरों पर छापे मारे हैं। शहर में बुधवार सुबह करीब सात बजे करीब आठ गाड़ियों से टीम पहुंची। दो महीने पहले प्रखर गर्ग पर नौ करोड़ के फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर धोखाधड़ी के 25 मुकदमे दर्ज हैं।
ईडी की टीम ने प्रखर के घर पर सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। लैपटॉप, कंप्यूटर को खंगाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईडी ने इनके बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। प्रखर को पहले भी धोखाधड़ी के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में खूनी खेल: ICICI बैंक के बाहर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद को भी किया शूट - August 20, 2026
- ‘मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी…’ लखनऊ के काकोरी में मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान विवाद, बीजेपी की महिला विधायक जय देवी कौशल ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप - August 20, 2026
- आशीष सोनकर की नई शुरुआत, ‘मीठी मीठी बोलियाँ’ से दिखेगा अभिनेता का नया अंदाज़ - August 20, 2026