आगरा। तीर्थस्थल बटेश्वर धाम के विकास के लिए क्षेत्रीय सांसद राज कुमार चाहर द्वारा की गई पहल आकार ले रही है। केंद्र सरकार द्वारा बटेश्वर के पर्यटन विकास के लिए 74 करोड़ का बजट मंजूर होने से खुश सांसद चाहर ने कहा है कि यह तो शुरुआत भर है। तीर्थस्थल अब विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनकर रहेगा।
सांसद चाहर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 74 करोड़ रुपये का बजट बटेश्वर में विशेष परियोजनाओं के लिए दिया गया है। केंद्र सरकार इस स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने को संकल्पबद्ध है। बटेश्वर में होने वाले विकास से यहां की अर्थव्यवस्था को तो बल मिलेगा ही, रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।
सबसे खास बात यह है कि केंद्र सरकार के स्तर से देश भऱ में जिन स्थानों के पर्यटन विकास के लिए बजट स्वीकृत किया गया है, उसमें उत्तर प्रदेश से अकेले बटेश्वर धाम को शामिल किया गया है।
सांसद चाहर ने कहा कि वे बटेश्वर का ऐसा विकास कराएंगे कि यह एतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर विश्वपटल पर अपनी नई पहचान बनायेगी। बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक स्थल भी है। संसद में वे पहले ही यह मांग उठा चुके हैं कि बटेश्वर में अटल जी की वैसी ही प्रतिमा लगाई जाए, जैसी कि गुजरात में सरदार पटेल की नर्मदा के तट पर लगी है। अटल जी के नाम पर म्यूजियम बनवाने के भी उनके प्रयास जारी हैं। बटेश्वर में रेलवे के हाल्ट को स्टेशन के रूप में बदलने को भी कोशिशें चल रही हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026