नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा फिलस्तीन लिखे बैग को लेकर संसद पहुंचीं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके बैग पर फिलस्तीन (अंग्रेजी में) लिखा हुआ है।
कांग्रेस सांसद ये बैग लेकर संसद पहुंचीं। अब इस बैग पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हजारों और लाखों ब्रांड के बैग हैं जो भारत को महिमा मंडित करते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को तो चिंता फिलिस्तीन की है।
इस बैग के जरिए एक बार फिर प्रियंका गांधी फिलस्तीन के समर्थन में नजर आई हैं। ऐसा पहली बार नहीं कि प्रियंका गांधी ने फिलस्तीन का समर्थन किया है। हाल ही में भारत में आए फिलस्तीन के राजदूत से उन्होंने मुलाकात की थी। फिलस्तीनी राजदूत ने प्रियंका को वायनाड लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी थी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: गृह मंत्री अमित शाह बोले- सपा-बसपा के दौर में चलती थी अपराध की इंडस्ट्री, आज डिफेंस कॉरिडोर बना रहा नया इतिहास - September 25, 2026
- लखनऊ में आवास और विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी ने दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन - September 25, 2026
- 25 साल बाद भी फाइलों में दबा आगरा दीवानी लाठीचार्ज कांड, आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश पारस ने मांगी जांच आयोग की रिपोर्ट - September 25, 2026