लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर यूपी कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। यूपी कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को कर्जदार बना दिया है। कांग्रेस का कहना है कि, देश का हर व्यक्ति 1.50 लाख रूपए का कर्ज़दार है तो यूपी में 31 हजार रुपये का कर्जदार है।
यूपी कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर एक रिपोर्ट को साझा किया है। इसके आधार पर उन्होंने लिखा कि, कर्ज़ लेने के मामले में योगी जी मोदी जी को पूरी तरह से टक्कर दे हैं। मोदी सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ही 155 लाख करोड़ का कर्ज़ा ले लिया था। जिसके परिणामस्वरूप हर भारतवासी 1.50 लाख रूपए का कर्ज़दार हो गया।
वहीं, योगी जी के पहले कार्यकाल में जहां प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज़ा था, वो उनके दूसरे कार्यकाल में दोगुना होकर 8.16 लाख करोड़ हो गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि हर प्रदेशवासी 31 हज़ार रूपए का कर्जदार हो गया।
यूपी कांग्रेस ने आगे कहा, अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को कर्जदार बना दिया है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का जुमला बोल-बोलकर बाबा ने भी प्रदेश को जमकर लूटा है और कर्जदार बना दिया है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि साहब और बाबा में देश-प्रदेश के नाम पर कर्जा खाने में होड़ मची हुई है। शायद उनमें आपस में ही शर्त लगी हुई है कि देश-प्रदेश को कौन कितना बेचेगा?
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026
- आगरा में पहली बार सजेगा ‘कैलाश’: सावन की दिव्य संध्या में शिवमय होगा सूरसदन, गजेंद्र प्रताप सिंह बिखेरेंगे भक्ति की आभा - July 26, 2026