आगरा: जिले में पिढ़ौरा के गोपालपुरा मोड़ पर नकली पिस्टल दिखाकर शुक्रवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी को लूट लिए जाने की वारदात सामने आई। भीड़ ने एक लुटेरे को पकड़ कर जमकर धुन दिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा लुटेरा बैग छीनकर भाग निकला। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ कर रही है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फाइनेंस कर्मचारी योगेश निवासी फतेहाबाद कलेक्शन करने लौट रहा था, तभी अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया। विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी से मारपीट की और उससे बैग छीन लिया।
बैग छीनकर बदमाश भागने लगे तो फाइनेंसकर्मी ने किसी तरह से लुटेरे को पकड़ लिया लेकिन दूसरा लुटेरा बैग लेकर भाग निकला। मौके पर ग्रामीण भी आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरे के पास जो पिस्टल मिली है वह नकली है। लुटेरे के पास जो पिस्टल मिली है, वो लाइटर है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- बाह के उगनपुरा में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम; 2.476 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को देने पर योगी कैबिनेट की मुहर, सांसद चाहर ने जताया आभार - November 19, 2026
- आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी - November 19, 2026
- ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ - November 19, 2026