आगरा। थाना बाह में क्षेत्र के एक गांव में पांच महीने पहले हुए गैंगरेप का एक केस अब दर्ज हुआ है। गांव के ही जिन दो युवकों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया था, उन्हीं में से एक ने एक बार य़ुवती को खींचकर खेत में ले जाने की कोशिश की। युवती के जानकारी देने के बाद परिजनों ने अब मुकदमा लिखाया है।
गांव के युवक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि उसकी 19 साल की बहन सुबह के समय कूड़ा फेंकने के लिए पास के ही एक खेत की ओर गई थी। यहीं पर गांव का विपिन पुत्र स्व. रामनरेश वहां आया और उसकी बहन को गलत नीयत से हाथ पकड़कर खेत की ओर ले जाने लगा। उसकी बहन ने किसी प्रकार खुद को बचाया और घर आकर परिवार वालों को जानकारी दी।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती ने परिवारीजनों को यह भी बताया कि पिछले साल अक्तूबर के महीने में इसी विपिन के अलावा गांव के ही भानु प्रताप पुत्र रामवीर ने बारी-बारी से उसकी बहन के साथ बलात्कार किया था। उस समय इन दोनों ने बहन को धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आज युवती द्वारा पुरानी बात बताने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- जामुनी-श्वेत पुष्पों से सजे ‘आगरा नरेश’: धनतेरस पर खाटू श्याम जी का स्वर्ण मुकुट-कुंडल में अलौकिक श्रृंगार, उमड़ा आस्था का सैलाब - November 6, 2026
- बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 में सोहेल खान का जलवा: रैंप पर डांस और स्वैग से लूटी महफिल, अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका भी बनीं शोस्टॉपर - November 6, 2026
- नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर का जलवा: अब आगामी तेलुगु फिल्म ‘कास्ट’ में दिखेगा नया और दमदार अवतार - November 6, 2026