लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा,” संविधान ने अधिकार उठाने की क्षमता दी. इसने हर किसी को अधिकार दिया कि वह सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है.” आज सत्ता में बैठे लोग अतीत की बात करते हैं. ये वर्तमान की बात क्यों नहीं करते हैं. क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है.
सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम दुनिया में अनूठा था, जो सत्य और अहिंसा पर आधारित था. यह बहुत ही ‘लोकतांत्रिक’ आंदोलन था, जिसमें किसान, सैनिक, मजदूर, बुद्धिजीवी शामिल थे. चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या भाषा बोलते हों वे इसके साथ जुड़े. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, सी. राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने कई वर्षों तक संविधान पर काम किया. इस संविधान ने प्रत्येक नागरिक को सरकार बनाने और उसे हटाने का अधिकार दिया है.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारे साथी अधिक अतीत की बात करते हैं. अतीत में क्या हुआ? नेहरू जी ने क्या किया? अरे वर्तमान की बात करिए. देश को बताइए कि आप क्या कर रहे हैं? आपकी जिम्मेदारी क्या है ? सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू की है क्या?
उन्होंने कहा कि आज संसद में बैठी सरकार बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता को राहत नहीं दे पा रही है. कृषि कानून भी उद्योगपतियों के लिए बनए जा रहे हैं. आज इस देश का किसान भगवान भरोसे है. जितने भी कानून बने हैं, वो बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रहे हैं. हिमाचल में सेब के किसान रो रहे हैं, क्योंकि एक व्यक्ति के लिए सब बदलने लगा है.
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पैदल चलने का अधिकार अब मौलिक अधिकार, क्या अब बदलेगी आगरा की सड़कों की सूरत? - June 22, 2026
- यूपी में फैमिली कोर्ट का संकट: 4 लाख से अधिक पारिवारिक मामले पेंडिंग, RTI से हुआ बड़ा खुलासा - June 22, 2026
- यूपी में मौसम का मिजाज बदला: गोरखपुर, बलिया और बस्ती समेत 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश, तापमान में गिरावट - June 22, 2026