औरैया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर औरैया जिले में उमरैन गांव के पास आज भीषण सड़क हादसे में छह लोगों के मरने की खबर है। यह हादसा एक डबल डेकर बस के एक्सप्रेस वे पर खड़े टकराने में घुसने से हुआ। छह लोगों की मौत के अलावा 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृत लोगों की पहचान की जा रही है।
अपराह्न में हुए इस हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर बहुत भयानक स्थिति पैदा हो गई थी। सड़क पर शव बिखरे पड़े थे तो घायल लोग कराह रहे थे। मौके पर पहुंची कन्नौज पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
खड़े ट्रक में डबल डेकर बस ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि ट्रक बहुत आगे तक घिसटता हुआ चला गया और फिर पलट गया। इस भीषण हादसे में बस के अंदर बैठे छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। टकराने के बाद बस भी पलट गई थी। जिस समय हादसा हुआ, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक्सप्रेस वे से ही गुजर रहे थे। हादसे को देख मंत्री वहां रुक गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026