आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहर के चारों जोन की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिहाज से जेडएसओ/सीएसएफआई के कार्यभार में बदलाव किया है।
जेडएसओ इंद्रजीत को जेडएसओ छत्ता जोन से जेडएसओ हरीपर्वत जोन और मुख्यालय का कार्यभार दिया गया है। इसी प्रकार राजीव बालियान को प्रभारी जेडएसओ हरीपर्वत/लोहामंडी जोन एवं वार्ड संख्या 28, 34, 44 62 और 72 के कार्यभार की जगह प्रभारी जेडएसओ लोहामंडी और वार्ड संख्या 18, 30, 40 और 73 का कार्यभार सौंपा है।
चंद्रपाल को वार्ड संख्या 42, 90, 69 और 65 की मौजूदा तैनाती से हटाकर वार्ड संख्या 62, 72, 28 और 34 का कार्यभार दिया गया है। आशुतोष कुमार वर्मा पर वार्ड संख्या 01, 16, 52 और 92 का कार्यभार बरकरार रखते हुए प्रभारी जेडएसओ छत्ता जोन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा विश्वविद्यालय के ‘कोहिनूर’ एसपी सरीन को भावभीनी विदाई, दादाजी महाराज का बार-बार हुआ स्मरण, कुलपति प्रो. आशु रानी की कार्यशैली की भी गूंज - May 10, 2026
- मेहनत का परचम: आगरा के उज्ज्वल सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट - May 2, 2026
- आगरा में सेवा बन गई संजीवनी: निशुल्क हड्डी रोग शिविर में मुस्कुराए नन्हे चेहरे, जागी नई आस - May 2, 2026