आगरा। थाना एतमद्दुदौला क्षेत्र स्थित एएस हॉस्पिटल में आज सुबह बाशरूम से मिले कर्मचारी के शव में एक नई जानकारी सामने आई है। मृतक के शव में गर्दन पर इंजेक्शन लगाने का निशान मिला है। इस आधार पर पुलिस इस मामले में हत्या से इंकार नहीं कर रही। पुलिस की जांच इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
अस्पताल के बाशरूम में जिस युवक का शव बरामद हुआ, वह 24 वर्षीय गौरव पुत्र हरेंद्र है। वह ट्रांस यमुना क्षेत्र में ही परिवार के साथ रहता था। गौरव की मौत से परिवार में कोहराम है क्योंकि परिवार के लोग तो आज गौरव का जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। आज ही गौरव का जन्मदिन है, लेकिन जब उसकी मौत की खबर मिली तो इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मृतक ट्रांस यमुना में स्थित एएस हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ था। उसका शव आज अस्पताल के अंदर बाशरूम में संदिग्ध हालात में मिला। वह वाशरूम में फर्श पर गिरा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो वह यह देखकर चौंक गई कि मृतक की गर्दन पर इंजेक्शन लगाने का निशान था। इससे पुलिस को लगा कि कहीं गौरव की हत्या कर शव को बाथरूम में तो नहीं डाल दिया गया। परिवार वाले भी उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
अस्पताल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार गौरव वाशरूम गया था और जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026