आगरा: ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया से खंदौली की ओर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी दो महिलाओं से ऑटो गैंग के टप्पेबाजों ने लाखों के जेवर सहित हजारों की नकदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शेर खां उस्मान पुर खंदौली निवासी आस्था पत्नी शिवशंकर अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ मध्य प्रदेश से शादी में शामिल हो कर लौट रही थीं। महिला मंगलवार की रात नगला किशन लाल में अपनी बहन के यहां रुक गई। बुधवार को अपने गांव जाने के लिए टेड़ी बगिया जलेसर रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क के पास से ऑटो रिक्शा में बैठी थी। ऑटो में पहले से तीन युवक भी सवार थे।
ऑटो में बैठे लोगों ने महिला को एक रूमाल पकड़ाया और उससे जेवरात डबल होनी बात कहीं। उसके बाद महिला को ऑटो सवार खंदौली थाना क्षेत्र के एक जंगल में ले गये। वहां महिला से जेवर पार कर दिये। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस ने टप्पेबाजों के गिरोह का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा था। इस ताजा वारदात से लगता है कि शहर में टप्पेबाजी करने वाले अन्य गैंग सक्रिय हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - July 11, 2026
- आगरा में जमीन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में महिला समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट की बिक्री करने का आरोप - July 11, 2026
- स्मार्ट सिटी आगरा: खुले नाले में 7 घंटे तड़पती रही गर्भवती गाय, पार्षद किशन नायक ने नाले में खुद उतरकर बचाई गौ माता की जान - July 11, 2026