दिसम्बर। परिजनों से नाराज होकर असम निवासी एक किशोरी ट्रेन में बैठ गई। रास्ते मे उसे एक अंजान महिला मिली जिसने उसे अपने साथ टूंडला स्टेशन पर उतार लिया। स्टेशन पर महिला को लेने एक व्यक्ति पहुँचा था। महिला और वह व्यक्ति किशोरी को अपने साथ आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के जलेसर रोड स्तिथ राधा कृष्णा होटल में लेकर रुक गए। जलेसर रोड स्थित एक होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से एक किशोरी ने छलांग लगा दी, इससे दोनों पैरों में फैक्चर हो गया। किशोरी असम की रहने वाली है। कहा जा रहा है कि अपनी अस्मत बचाने के लिए उसने होटल से छलांग लगाई। और यहां देह व्यापार के लिए ले जाने की आशंका जताई गई है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना राधाकृष्ण होटल की है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि करीब 18 वर्षीया किशोरी घरवालों से नाराज होकर निकल गई थी। गुवाहाटी स्टेशन पर उसे एक अंजान महिला मिली जो कि उसे टूंडला स्टेशन ले आई। स्टेशन पर एक युवक भी मिल गया। दोनों उसे होटल लेकर आए थे। कुछ देर बाद युवक किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। किशोरी होटल की दूसरी मंजिल से बराबर बनी दुकान की छत पर कूद गई।
युवती के होटल से छलांग लगने पर महिला और पुरुष वहां से भाग निकले। किशोरी घायल होने पर चीखने लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भानु प्रताप का कहना है कि युवती घर से नाराज होकर आई है। उसके पैर में चोट है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर उनकी सुपुर्दगी में दी जाएगी।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026