गाजियाबाद। यूपी के संभल में जा रहे कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली में ही यूपी बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया। यूपी पुलिस ने उन्हें गाजीपुर बॉर्डर से आगे बढ़ने से यह कहकर रोक दिया कि संभल में जाने की अनुमति नहीं है।
गाजीपर बॉर्डर पर दो घंटे तक कांग्रेसियों के हंगामे के बावजूद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यह कहते हुए वापस लौट गए कि छह दिसंबर को संभल जाएंगे।
नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन सांसद प्रियंका गांधी ने कल ही संभल जाने का ऐलान किया था। संभल में पिछले दिनों मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन ने वहां किसी भी बाहरी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश कर संभल पहुंचना था। अपने नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसी सुबह ही गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए थे। पूर्वाह्न में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाजीपुर बॊर्डर से यूपी में घुसने लगे तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया कि वे संभल न जाएं क्योंकि वहां फिलहाल किसी बाहरी के प्रवेश पर रोक है।
बॊर्डर पर मौजूद डीसीपी ने राहुल गांधी को एक नोटिस भी थमाया। यहां राहुल गांधी ने डीसीपी से बात की और कहा कि उन्हें अकेले जाने दें, भले ही अपनी गाड़ी में लेकर चलें, लेकिन पुलिस ने उनकी एक बात नहीं मानी। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। नेता विपक्ष के रूप में जनता की तकलीफें जानने का उन्हें अधिकार है। राहुल गांधी ने तमाम तर्क दिए, लेकिन वहां मौजूद गाजियाबाद के डीसीपी ने उनकी एक न सुनी।
अपने दोनों नेताओं को रोके जाने पर वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे थे। कार्यकर्ता राहुल तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं…आदि नारे लगा रहे थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी साथ मौजूद थे। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पहले ही सील कर रखा था। दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। अंततः राहुल और प्रियंका को वापस लौटना पड़ा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026
- स्वच्छ जल से स्वस्थ जीवन की ओर कदम: भारत विकास परिषद नवज्योति ने सुभाष पार्क स्थित विद्यालय में दो नए आरओ वाटर प्लांट किए लोकार्पित - August 19, 2026
- पैकेज्ड फूड और मोबाइल बिगाड़ रहे बच्चों का स्वास्थ्य: आगरा में आयोजित निशुल्क पीडियाट्रिक कैंप में गैस्ट्रो और लिवर की समस्याओं पर चिंता - August 19, 2026