modi yogi

यूपी के मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगरा के कई विधायक बन सकते है मंत्री, यहां देखें मंत्रियों की पूरी सूची

POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंने के लिए हजारों लोग पहुँचे हुए हैं। लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साथ कुल 52 मंत्री शपथ लेंगे।

UP MINISTER LIST 1
UP MINISTER LIST 1

दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक

योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक को डॉ. दिनेश शर्मा के स्थान पर उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। संभावना है कि दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

UP MINISTER LIST 2
UP MINISTER LIST 2

52 मंत्री लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन 52 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 20 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

योगी आदित्यनाथ आज लेने जा रहे यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ज्योतिषवेत्ता पं. प्रमोद गौतम ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

आगरा से पांच विधायक बन सकते हैं मंत्री

आगरा से पांच विधायकों को मंत्री बनाये जाने की संभावना है। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल तथा आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगी। वहीं आगरा दक्षिण से जीत की हैट्रिक लगाने वाले योगेंद्र उपाध्याय को भी मंत्री बनाया जा रहा है। इसके अलावा एत्मादपुर से विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की भी योगी सरकार में मंत्री बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। विधान परिषद के सदस्य धर्मवीर प्रजापति भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आगरा की पूर्व मेयर व हाथरस सदर से विधायक अंजुला सिंह माहौर भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। इस तरह इस बार योगी आदित्यनाथ की सरकार में आगरा से पांच मंत्री बन सकते हैं।