रवि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया आयोजन, निदेशक एडवोकेट राकेश भटनागर में दी खास जानकारी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. रवि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से चल रहे तीन दिवसीय साइंस फेस्टिवल के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारम्भ एमएलसी आकाश अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. रविमोहन पचौरी, समाजसेवी शिवकुमार बहल और शिक्षाविद चारु शर्मा ने किया।
चेयरमैन डॉ. रविमोहन पचौरी ने बताया कि साइंस फेस्टिवल में अपने स्कूल का नेतृत्व करते हुए 150 मॉडल और 400 पोस्टर को प्रदर्शित कर आगरा के 28 स्कूलों के लगभग 2500 बच्च शामिल हुए। तुलसीराम इंटर कॉलेज के जल संचरण की समस्या का समाधान के मॉडल और गणेशराम नागर इंटर कॉलेज का कलकत्ता के महिला सुरक्षा के ज्वलंत मुद्दे का पोस्टर खासा पसंद किया गया।

निदेशक एडवोकेट राकेश भटनागर ने बताया कि सर्वश्रेठ इंटर कॉलेज, पोस्टर व मॉडल का पुरस्कार गणेशराम नागर इंटर कॉलेज, द्वितीय सर्वश्रेठ मॉडल एमडी जैन इंटर कॉलेज, तृतीय सर्वश्रेठ मॉडल फतेहचंद इंटर कॉलेज, द्वितीय सर्वश्रेठ पोस्टर एसएसडी स्कुल, तृतीय सर्वश्रेठ पोस्टर का सम्मान एसइन इंटर कॉलेज को मिला। सांत्वना पुरस्कार श्री रामचन्द्र इंटर कॉलेज और जगन मेमोरियल स्कुल को मिला।

संचालन शरीन टिकवाह व हिमांशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सतीश कुमार, डॉ. राहुल तिवारी, भुवनेश कुमार, धर्मेंद्र त्यागी, एपी मिश्रा, पूजा पाठक, प्रांशी राजपूत, काजल, डॉ. कीर्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026